भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार से शुक्रवार की दोपहर बाद भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सुचना पर बलाहा निवासी आरोपी पितांम्बर सिंह को लॉटरी और नकदी के साथ एक चाय की दुकान से पैंतालीस हजार रुपये नकदी व नागालैंड स्टेट की लॉटरी के साथ गिरफ्तार किया.

Whatsapp group Join

मामले के बारे में भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पितांबर सिंह के पास से 2000 रु का 8 नोट, 500 का 47 नोट, 100 रु का 54 नोट 50, का 2 नोट आईटेल का एक मोबाइल सहित नागालैंड स्टेट लॉटरी पचास- पचास पीस का कुल चार सेट बरामद किया गया है.गिरफ्तार लॉटरी विक्रेता ने पुलिस को पुछताछ के दौरान कई धंधेबाजों के नामों का खुलासा किया है.

गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस संदिग्ध आरोपी के स्थलों पर लॉटरी विक्रेता की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में नवगछिया जेल भेजा जाएगा.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *