पैक्स और रंगरा प्रखंड प्रमुख के चुनाव को लेकर मंगलवार को एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने दोनों सर्किल इंस्पेक्टर और पुलिस जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अपराधिक घटनाओं की समीक्षा की। एसडीपीओ ने कहा कि पैक्स चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को जेल की हवा खानी होगी। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को चुनाव को लेकर संवेदनशील बूथों को चिह्नित कर रिपोर्ट देने को कहा। साथ ही कहा कि चुनाव के दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रहेगी। पैक्स चुनाव को लेकर सभी थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

पैक्स चुनाव को लेकर थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में हर गतिविधियों पर निगरानी रखने एवं बूथों का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया। एसडीपीओ ने कहा कि आर्म्स एक्ट के सभी मामलों को चिन्हित किया जा रहा है। आर्म्स एक्ट के मामले में अपराधियों को जल्द से जल्द सजा हो इसको लेकर पुलिस पदाधिकारियों को चार्ज शीट समर्पित करने का भी निर्देश दिया गया है। हाल के दिनों में नवगछिया की सड़को दुर्घटनाएं बढ़ जाने को लेकर भी पुलिस तैयारी में जुट गई है। एसडीपीओ ने कहा कि हाई स्पीड वाहनों की जांच के लिए डिवाइस प्राप्त हो गया है। अब एनएच पर जो भी वाहन हाई स्पीड चलेगी उन्हें पुलिस डिटेक्ट कर लेगी। हाईस्पीड चलने वाले वाहनों के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई करेगी। सड़क दुर्घटना चालकों की लापरवाही से हो रही है। वैसे चालकों का लाइसेंस रद्द किया जाएगा।

इसके अलावा एसडीपीओ ने थानाध्यक्षों को रात्रि गश्ती बढ़ाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभी रबी फसल की बुआई चल रही है। कोसी और गंगा दियारा में किसनों की जमीन पर अपराधी कब्जे की कोशिश करेंगे। इसके लिए उन्होंने संबंधित थानेदारों को दियारा इलाके में पुलिस गश्ती बढ़ाने को कहा। दूसरी ओर उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि किसान निर्भीक होकर अपने खेतों में रबी फसल की बुआई करें। इस दौरान उन्हें कोई डराये या धमकी दे तो इसकी सूचना पुलिस को दें। उनका नाम गुप्त रखा जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *