नवगछिया। नवगछिया प्रखंड में अंग क्षेत्र का प्रसिद्ध कौशल्या मेला पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर भक्ति और उत्साह के साथ शनिवार से शुरू हो गया। मां कौशल्या का पट दर्शन के लिए खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

Whatsapp group Join

इस अवसर पर आचार्य कौशल जी वैदिक एवं उनके सहयोगियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां कौशल्या का विधिवत पूजन-अर्चन कराया गया। मेला संरक्षक अशोक कुमार ने बताया कि मां कौशल्या का पूजन विगत कई वर्षों से लगातार तीन दिनों तक किया जाता रहा है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष कौशल्या मेला 03 जनवरी 2026 से 05 जनवरी 2026 तक पूरे श्रद्धा, आस्था और भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है। मेले में बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं महा दंगल मेले के प्रमुख आकर्षण बने हुए हैं।

ग्रामीणों सहित आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं में मेले को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तथा पूरे मेला क्षेत्र में सतत निगरानी रखी जा रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *