ढोलबज्जा: प्यार में धोखा खाई एक युवती अपने प्रेमी युगल को जलंधर से ढूंढते हुए गुरुवार की शाम ढोलबज्जा थाना पहुंच गई. थाने में आकर युवती ने अपनी प्रेम प्रसंग की सारी बात पुलिस को बताते हुए कहा- वह ढोलबज्जा लक्ष्मीनियां निवासी सुमन कुमार मंडल से प्रेम करती है.

युवक जब जलंधर कमाने गया था तो वहीं दोनों में इतना प्रेम हो गया था कि दोनों एक-दूसरे के साथ जीने मरने के वादे भी कर लिए थे. लेकिन लड़का वहां से लड़की को छोड़ अपने घर लक्ष्मीनियां भाग आया. देर शाम तक युवती को सीमा विवाद को लेकर पुलिस की मदद नहीं मिल पा रही थी.

ज्ञात हो कि युवक का घर लक्ष्मीनिया तीन जिले भागलपुर, पूर्णिया व मधेपुरा के सीमांत क्षेत्र पर स्थित है. जिस करण पुलिस की मदद नहीं मिल पा रही थी. ढोलबज्जा थानाध्यक्ष राजदेव प्रसाद रमन ने बताया कि- युवक का घर मोहनपुर थाना क्षेत में पड़ता है. लडकी को पुलिस अभिरक्षा में मोहनपुर थाना भेजा जा रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *