नवगछिया : कदवा ओपी थाना क्षेत्र के बाबा विशु राउत पुल पहुंच पथ पर कदवा गोला टोला के पास शनिवार की दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत हो गई है। मृतक की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर बहतरा निवासी गरीब शर्मा 55 वर्ष के रूप में की गई है। दुर्घटना उस समय घटी जब नवगछिया से मधेपुरा जा रही टेंपो अनियंत्रित वेग से सड़क पर खड़ी हाइवा ट्रक में पीछे से धक्का मार दिया।

दुर्घटना के बाद गरीब शर्मा की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि टेंपो पर सवार अन्य यात्री भी गंभीर रूप से घायल हुए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कदवा पुलिस ने दुर्घटना में मृत यात्री के शव एवं घायल को कब्जे में लेकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। घायल यात्री में एक मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के अरजपुर सोनवर्षा निवासी मो इमरान है।

जिसका इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में किया गया है। जबकि दुर्घटना में घायल हुए अन्य दो यात्रियों का इलाज निजी अस्पताल में किया गया है। दुर्घटना के बाद कदवा पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर मृतक के परिवार वाले नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुचे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *