बिहपुर। प्रखंड के रेलवे मैदान लत्तीपुर में रविवार को इंटर स्टेट ड्यूज बॉल टी-20 जयहिंद क्रिकेट टूर्नामेंट का अंतिम लीग मुकाबला लत्तीपुर बनाम पूर्णिया के बीच खेला गया। वहीं टॉस लत्तीपुर ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये 121 रनों का स्कोर खड़ा किया।

जिसमें गौतम  ने 19 एवं आदित्य ने 25 रनों का योगदान दिया। वहीं पूर्णिया की ओर से अमन व रोहन ने 2-2 विकेट लिये। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पूर्णिया की पूरी टीम 14 वें ओवर में 70 रनों पर ऑल आउट हो गई। जिसमें बल्लेबाज प्रभात ने 21 रनों का योगदान दिया।

वहीं लत्तीपुर की ओर से राजा ने 4 विकेट व गौतम ने 2 विकेट चटकाया। मैन ऑफ द मैच राजा बने। इस मैच के अंपायर मनोज मार्शल व अरविंद आनंद, कमेंट्री नवल किशोर मेहता व नईमुल हक, स्कोरर नयन कुमार थे। इस मैच के संचालन में सचिव पंकज, अशोक अकेला, प्रिंस कुमार आदि सक्रिय दिख रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *