बिहपुर: राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट के तत्वाधान में रविवार को बिहपुर प्रखंड परिसर ने रसोइया की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश प्रभारी उमाशंकर प्रसाद और संचालन जिलाध्यक्ष अमृता देवी ने किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
बैठक में रसोइयों ने अपनी 11 सूत्री मांगों पर चर्चा किया।जिसमें पीएम पोषण योजना को ठीकेदारीकरण से रोकने व विद्यालय परिसर में बना गरमा गरम खाना बच्चों को परोसने ,रसोइयों की न्यूनतम मजदूरी दस हजार रुपया मानदेय देने आदि की मांग की। रजनी देवी, राज कुमारी देवी, ज्योति देवी, सुनैना देवी, लालमणि देवी, कृष्णा देवी, कृति राम आदि मौजूद रहे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
