रंगरा – रंगरा चौक प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को आयोजित स्वच्छ भारत अभियान प्रतियोगिता में नीरज, आराधना और प्रियांशु ने बाजी मार ली है. निबंध प्रतियोगिता में नीरज कुमार पहले स्थान पर रहे रोहन कुमार चौधरी दूसरे स्थान पर रहे जबकि अभिषेक कुमार आर्यन तीसरे स्थान पर रहे.
स्लोगन प्रतियोगिता में आराधना कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो अर्चना कुमारी दूसरे स्थान पर रही. पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रियांशु कुमार पहले स्थान पर आराधना कुमारी दूसरे स्थान पर और संजीत कुमार और सीमा कुमारी तीसरे स्थान पर रहे.

प्रतियोगिता के बाद विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. रंगरा सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन कुमार, कार्यक्रम में डॉक्टर पिंकेश कुमार, बी एच एम स्वेता कुमारी, बबलू कुमार, रंजीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार ओझा, समेत अन्य की भी भागीदारी देखी गई.


