बिहपुर : मेजर ध्यानचंद की याद में राष्ट्रीय खेल दिवस पर कला,संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के द्वारा आज 29 अगस्त को ज्ञान भवन ग़ांधी मैदान पटना में खेल सम्मान समारोह आयोजित होगा।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 566

जिसमें नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ की एक महिला खिलाड़ी प्रज्ञा भारती को भी सम्मानित किया जायेगा। प्रज्ञा जो कि 30 मार्च से तीन अप्रैल तक मूर्तिजपुर महाराष्ट्र में आयोजित 67 वीं राष्ट्रीय जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पर रहने वाले बिहार राज्य टीम की सदस्य थी।

प्रज्ञा ने अपने प्रदर्शन से बिहार राज्य व नवगछिया पुलिस जिले का गौरव बढ़ाई थी। यह जानकारी नवगछिया पुलिस जिला संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार लाल व राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *