नवगछिया । कदवा थाना क्षेत्र के लोकमानपुर कदवा निवासी राजेंद्र कामत के पुत्र विक्की कुमार (18) ने अपने मामा के सामने ही मंगलवार की देर रात बाबा बिशु राउत पुल पर से कोसी नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना अन्य परिजनों को मिलने पर ग्रामीणों ने देर रात से ही कोसी नदी में उसकी तलाश की।

बुधवार को एसडीआरएफ की टीम ने खोजबीन की। परिजनों ने बताया कि विक्की के पिता ने खैरपुर कदवा बाजार में एसबीआई के एक सीएसपी केंद्र चलाते हैं। नवगछिया ब्रांच से पैसे की निकासी कर वापस आने के दौरान उसके साथ दो बार में करीब छः लाख रुपये की लूट हो गई थी।

इसके बाद मृतक के पिता बाहर कमाने चले गए। इसके बाद विक्की ही अपने साथियों के साथ सीएसपी केंद्र चलाते थे। कर्ज से परेशान और ग्राहकों के दबाव के चलते वह काफी डिप्रेशन में रहता था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *