नवगछिया : घाट ठाकुरबाड़ी में चल रहे 49 बां श्री रामचरितमानस नवाह पारायण यज्ञ एवं श्री राम कथा की अमृत वर्षा में प्रयागराज से आए स्वामी विनोदानंद सरस्वती महाराज ने राम कथा में कहा की जिसको सत्संग अच्छा लगता है वही राम कथा के अधिकारी हैं भगवान एक है उसे पाने का रास्ता अलग-अलग होता है

अच्छी चीज जहां मिले उसे लेने से नहीं छोड़ना चाहिए कुछ नहीं बिगड़ेगा तेरा हरि शरण में आने के बाद हर खुशी मिल जाएगी हरि चरणों में झुक जाने के बाद आदि भजनों पर विनोदानन्द सरस्वती ने राम भक्तों को खूब झुमाया नवाह पारायण यज्ञ के अध्यक्ष दिनेश सर्राफ ने कहा की राम कथा का रसपान नवगछिया के अलावा दूर-दूर से आए राम भक्त भी कर रहे है बताते चलें कि पिछले 48 वर्षों से नवगछिया घाट ठाकुरवाडी में राम कथा का आयोजन बड़ी धूमधाम से होता आ रहा है

राम कथा रात्रि7:00 बजे से 10:00 बजे तक 16 अप्रैल तक चलेगी प्रातः 8:00 बजे से 1:00 बजे दोपहर तक नवाह पारायण 21विद्वानों द्वारा 17 अप्रैल तक किया जाएगा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्व हिन्दुपरिषद के अध्यक्ष प्रवीण भगत, अध्यक्ष दिनेश सरार्फ, उपाध्यक्ष बनवारी लाल पंसारी , सचिव शिवनारायण जयसवाल , कोषाध्यक्ष शरवन केडिया, अशोक केडिया आदी लगे हुए हैं

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *