गोपालपुर : गोपालपुर थाना क्षेत्र के चपरघट के पास केले के खेत मे रंगरा ओपी के सधुवा निकासी मो निसार की ब्लेड से गलारेत कर हत्या करने एवं उनके सहयोगी मो बिंची की गलारेत कर जान लेवा हमला करने के मामले में गोपालपुर पुलिस ने गुड्डू यादव को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है. पुलिस ने गुड्डू यादव को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की है. पुलिस पूछताछ में गुड्डू यादव ने पशु व्यवसायी हत्याकांड में कई राज पुलिस के समक्ष खोले है. सूत्रों की माने तो हत्याकांड में जो आपरधी शामिल थे उसकी जानकारी पुलिस को देते हुए हत्याकांड की घटना में अपनी संलिप्तता होने की बात स्वीकार की है.
Total Downloads: 113
– पुलिस पूछताछ में गुड्डू ने हत्याकांड के संबंध में पुलिस के समक्ष खोले कई राज
– चार की संख्या में अपराधियों ने घटना को दिया था अंजाम
– पहले गमछे से गला घोंटकर की थी हत्या, फिर ब्लेड से काटा था गला
पूछताछ में पुलिस को बताया कि घटना में उनके साथ चार सहयोगी आपरधी शामिल थे. उन्होंने पुलिस को बताया है कि पहले उन्होंने मो निसार की गमछे से गलाघोंट कर हत्या की इसके बाद पत्ती से उसका गला रेत दिया. अपराधियों ने पहले मो बिंचीं को ही अपना शिकार बनाया था लेकिन गलारेत दिए जाने के बाद भी वह वहां से भाग निकला.

इसके बाद जल्दी जल्दी में मो निसार की हत्या कर वहां से सभी निकल गए. गोपालपुर थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि हत्याकांड मामले में गुड्डू यादव को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है. घटना के संबंध में कई जानकारी दी गई है. चार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. पूछताछ में बात सामने आई है कि मो निसार की हत्या पहले गलाघोंट कर की गई थी. बाद में अपराधियों ने उसके गले को ब्लेड से रेत दिया था.

