भवानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेमी युगल के फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। लड़की के के पिता ने बताया कि मेरी बेटी नाबालिग है। वह इसी साल जेपी कॉलेज में इंटर में नामांकन कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के ही एक मनचले युवक ने बहला फुसलाकर बेटी का अपहरण कर लिया है।

इसे लेकर गांव के जनप्रतिनिधियों के सहयोग से युवक के परिजनों से वापस करने की मांग की तो युवक के परिजनों ने गाली-गलौज कर खदेड़ दिया। थक हार कर छात्रा के पिता ने आरोपी युवक गौरव सिंह, उसके पिता शंभू सिंह व सौरभ सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ भवानीपुर ओपी में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। इधर, लड़की की मां और परिजन काफी परेशान हैं। उन्हें किसी अनहोनी की आशंका सता रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *