नवगछिया : प्रेमी की बेवफाई से आहत परबत्ता थाना क्षेत्र के एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवती के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देख डॉक्टर ने उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

युवती की मां ने परबत्ता ‘थाने में आवेदन दे कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। मां ने पुलिस को बताया है कि दो साल से गांव के ही एक युवक के साथ बेटी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों गुपचुप तरीके से एक-दूसरे से मोबाइल पर बात करते थे और चोरी छिपे मिलते भी थे। दोनों ने तेतरी दुर्गा मंदिर में शादी भी कर ली थी। युवक ने बेटी के साथ शारीरिक संबंध भी बनाया था।

कुछ दिन पहले बेटी को पता चला कि युवक कहीं दूसरी जगह शादी कर रहा है। इसके बाद वह युवक के घर गई, लेकिन उसके घरवालों से उसे वहां से भाग दिया। इसी से आहत हो कर बेटी ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *