नवगछिया : नवगछिया के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसी नदी में लोकपालपुर गांव के समीप मिले युवक युवती का शव बरामद होने के मामले में उदाकिशुनगंज पुलिस के द्वारा दोनों शव की पहचान किया गया। शव उदाकिशुनगंज के वार्ड पार्षद रीता देवी के पुत्र परमानंद उर्फ लालू का है वह इंटर का छात्र है। उदाकिशुनगंज के नगर थाना अध्यक्ष जेपी चौधरी ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग और अपहरण का है हम लोगों ने मिसिंग का केस अपने यहां दर्ज किया है। नवगछिया में परिजनों के साथ आकर शव की पहचान की है। परिजनों ने बुधवार को शव का अंतिम संस्कार नवगछिया के महादेवपुर घाट में कर दिया है।
Total Downloads: 354
उदाकिशुनगंज पुलिस ने बताया कि मृतक 29 सितंबर अनंत पूजा के दिन से ही घर से लापता था। वहां पर दो दिवसीय अनंत मेला लगता है। वहीं से यह लापता था। लालू उर्फ उमानंद की पहचान को लेकर नवगछिया पुलिस और किशनगंज पुलिस ने उसके सिर के कटे बाल और शर्ट पर लगे बटन के आधार पर किया। पूर्व के फोटो और वर्तमान स्थिति को देखकर पहचान हुई है।
नवगछिया एसपी ने बताया कि परिजनों को शव सौंप दिया गया है। मामला हत्या से जुड़ा हुआ है। नदी थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज है। दोनों पुलिस के सहयोग से पूरे मामले का उद्भेदन किया जाएगा साथ ही लड़की की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
