नवगछिया। रेल थाना नवगछिया के अंतर्गत कटारिया रेलवे स्टेशन पर 26 जनवरी 2021 को सहोररा निवासी गगन सिंह की हत्या प्रेम-प्रसंग में की गयी थी। घटना के बाद गगन के भाई पवन के आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध नवगछिया रेल थाना में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले को लेकर कटिहार रेल एसपी डॉक्टर संजय भारती ने जांच टीम बनाकर इसका उद्वेदन किया।

जानकारी के अनुसार चापर गांव निवासी की पुत्री से प्रेम-प्रसंग के मामले में दूसरे प्रेमी कृष्ण उर्फ भीष्मा ने धारदार हथियार से मार कर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में कृष्णा उर्फ भीष्मा, व टेंट हाउस संचालक की पुत्री व मृतक गगन के मोबाइल की जांच में यह बात सामने आई।

इसके बाद कृष्णा उर्फ भीष्मा रजक को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ में प्रेम-प्रसंग में हत्या की बात स्वीकार की। नवगछिया रेल थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला काफी पेंचीदा था। पुलिस अधीक्षक ने समीक्षा के बाद सुलझाते हुए गिरफ्तारी का आदेश हुआ। आरोपी कृष्ण उर्फ भीष्मा रजक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *