नवगछिया – नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा रामधारी सिंह हाई स्कूल फील्ड पर शुक्रवार की शाम 6:30 बजे अपराधियों ने तीन युवकों को अपना निशाना बनाया. जिसमें तेतरी निवासी बमबम झा का 17 वर्षीय पुत्र हेमंत झा व रंगड़ा थाना क्षेत्र के सौहरा निवासी दयानंद यादव का पुत्र गुलशन यादव को गोली लगी. वहीं उनका एक मित्र तेतरी निवासी नन्हे यादव का पुत्र दिलकुश यादव जान बचाकर भागने में सफल रहा. कई राउंड फायरिंग के बाद पकरा में दहशत का माहौल बना हुआ है. अपराधियों द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद गोली लगे दोनों युवक जान बचाकर भागते हुए गांव की तरफ पहुंचे जहां ग्रामीणों ने दोनों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया.
Total Downloads: 113
घटना की जानकारी मिलते ही नवगछिया अनुमंडल अस्पताल नवगछिया थाना प्रभारी लाल बहादुर व एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी ली. घायल हुए तेतरी के हेमंत झा को पैर में गोली लगी है. वहीं गुलशन यादव कमर में गोली लगी है और उसे अपराधियों ने बट से मारकर घायल भी किया गया है. अनुमंडल अस्पताल में घायल हेमंत झा ने बताया कि वह अपने तीन दोस्तों के साथ दुर्गा मंदिर तेतरी गया था. जहां दर्शन कर एक ही मोटरसाइकिल से पकरा हाई स्कूल के फील्ड पर चला गया.

इसी दौरान उसके मोटरसाइकिल का लाइट खराब हो गया. उसी को ठीक कर रहे थे. इसी दौरान तीनों बगल के दुकान में कोई सामान खरीदने गए तभी 5 कि संख्या में अज्ञात अपराधियों ने तीनों पर गोली चलाना शुरु कर दिया. इस दौरान वहां पर भगदड़ की स्थिति में हेमंत वह गुलशन को अपराधियों की गोली लग गई. वही दिलखुश जान बचाकर भागने में सफल रहा. वहीं अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बैहतर उपचार के लिए मायागंज रेफर कर दिया गया. एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है. घटना सत्य है. अपराधियों द्वारा दो लोगों को गोली मारी गई है. घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. घायलों को मायागंज रेफर कर दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
प्रेम प्रसंग का मामला आ रहा है सामने
घटना के बाद गांव में तरह-तरह की बातें सामने आ रही है साथ ही तेतरी और पकरा में सरे शाम गोलीबारी की घटना के बाद से दुकाने बंद हो चुकी है ग्रामीणों के अनुसार तीनों दोस्त इसी वर्ष इंटर की परीक्षा में शामिल हुए थे गांव में चर्चा है कि प्रेम प्रसंग को लेकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है मालूम हो गुलशन यादव का ननिहाल तेतरी है

