टेलीकॉम कंपनी का आप्टीकल फाईबर केबल चोरी करते रंगे हाथ दो चोर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

नवगछिया – रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर के समीप एनएच 31 सड़क मार्ग किनारे शुक्रवार की देर रात टेलीकाम कंपनी का आप्टीकल फाइबर केबल चोरी करते दो चोरों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया. गिराफ्तार किए गए चोर की पहचान कटिहार जिला अंतर्गत फलका थाना छेत्र के खोटा निवासी शशी मंडल के रूप में हुई है. इसके अलावा चोरी के वारदात में शामील बोलोरो पिकअप के चालक भी शामील था. जो कटिहार जिले के फलका थाना छेत्र के ही बखरी तिवारी टोला निवासी पप्पू महतो बताया जाता है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के समीप एनएच 31 सड़क मार्ग किवारे बीसी नेटवर्क कंपनी के द्वारा फाइबर केबल बिछाने का काम चल रहा था. इसी दौरान दोनो चोर रात में बोलेरो पिकप वैन की सहारा से ऑप्टिकल फाइबर केबल को चोरी करने की फिराक में था. चोरों द्वारा ऑप्टिकल फाइबर को जब गाड़ी पर लादा जा रहा था.

इसी समय साइट पर मौजूद कंपनी क साईट इंचार्ज आहट सुनकर जग गए और गाड़ी पर ऑप्टिकल फाइबर केबल को चोरों द्वारा लादते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद उन्होंने शोर मचाया. हल्ला सुनकर आसपास के लोग भी जग गए और इसकी सूचना रंगरा पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और पकड़े गए चोरों को अपने हिरासत में ले लिया. इस बाबत कंपनी के साइट इंचार्ज नालंदा जिला निवासी विनय कुमार के बयान पर दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. शनिवार को गिरफ्तार किए गए दोनों चोरों को जेल भेज दिया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *