बुधवार की रात फरार 7 वारंटी भवानीपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दबिश देकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए वारंटियों में रमण पासवान, दिवाकर यादव, मुन्ना पंडित, नवीन कुमार भगत, राजा राम यादव, प्रवीण कुमार व राज कुमार भगत का नाम शामिल है।

पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि गुरुवार को सभी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि सभी धारा 107 की कार्रवाई में वारंटी थे, लंबे समय से फरार चल रहे

होमगार्ड के साथ मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

नारायणपुर| भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी सतरंगी अली को भवानीपुर पुलिस ने बुधवार की रात मधुरापुर बाजार सब्जी मंडी से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले नारायणपुर स्टेशन पूर्बी केबिन पर टेंपो साइड कराने पर चालक ने होमगार्ड जवान के साथ मारपीट कर भाग गया था।

इसके खिलाफ मामला दर्ज था। पुलिस की इसकी तलाश कर रही है। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *