थाना क्षेत्र के तुलसीपुर निवासी किसान अजय कुमार झा से रंगदारों ने फोन पर एक लाख रुपया की रंगदारी मांगी है। नहीं देने पर खेत में लगी फसल काटकर बर्बाद करने की धमकी भी दिया है। इससे भयभीत पीड़ित किसान ने एसपी निधि रानी व खरीक पुलिस को आवेदन देकर जानमाल के सुरक्षा की गुहार लगाई है।

किसान ने आवेदन में इस बात का जिक्र किया है कि वह भागलपुर के नीलकंठ नगर में पुरे परिवार के साथ रहता हूं। पैतृक गांव के समीप स्थित अंभो बहियार में सवा चार बीघे जोत की जमीन है, जिसमें केला लगा हुआ है। देखभाल गांव के ही मजदूर अखिलेश शर्मा करते हैं।

जो रविवार को अन्य मजदूरों के साथ खेत में कार्य कर रहा था। उसी दौरान थाना क्षेत्र के ही गणेशपुर निवासी दिवाकर शर्मा अपराधियों के साथ मेरे खेत पर आ धमका। अखिलेश मोबाइल छीन लिया। उसी मोबाइल नंबर 7362845122 से मेरे मोबाइल नंबर 9102033661 पर दिवाकर ने फोन कर रंगदारी मांगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *