नवगछिया : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले राज्य सरकार नवगछिया जीरोमाइल से भागलपुर जीरोमाइल तक वर्तमान एनएच 131 (बी) सड़क को फोरलेन करने का तोहफा जिलावासियों को दे सकती है। दरअसल, जिस रफ्तार से अभी मुख्यालय में संचिकाओं को स्वीकृति देने की होड़ मची हुई है।

उसको देखकर संभव है कि मई तक प्रस्तावित परियोजना के लिए निविदा निकाल दी जाए। इसके लिए डीपीआर बनाने की कंपनी तय हो गई है। मार्च तक डीपीआर बन जाएगी। इसके लिए गुड़गांव की एजेंसी वीकेएस इंफ्रा को जिम्मेदारी दी गई है। वीकेएस इंफ्रा ने डीपीआर बनाने के लिए 30 लाख रुपये का कोटेशन दिया था।

जबकि दूसरी कंपनी पीआईडीसीपीएल ने 46 लाख का कोटेशन दिया था। विभाग ने दोनों की वित्तीय निविदा के अध्ययन में पाया कि जीएसटी, रॉयल्टी, सेस और अन्य शुल्क लेकर 30 लाख के काम के लिए 36 लाख ही सरकार के खर्च होंगे। जबकि पीआईडीसीपीएल को करीब 55 लाख रुपये देने पड़ेंगे। इसलिए वीकेएस इंफ्रा को टेंडर स्वीकृत किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *