फाइल

नारायणपुर। नगरपारा शिव मंदिर व चैती दुर्गा मंदिर के आगे बसे चंद्रशेखर सिंह के घर से चोरों ने लाखों के सामान की चोरी कर ली। पीड़ित परिवार दिल्ली में रहता था। मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों ने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला है तो उसने पीड़ित परिवार को फोन कर बताया।

गृहस्वामी बुधवार की रात घर पहुंचा तो देखा कि घर का पूरा सामान चोरों ने उड़ा दिया था। गुरुवार सुबह चद्रशेखर सिंह अपने पुत्र व कुछ ग्रामीणों के साथ भवानीपुर थाना पहुंचकर मामले के बारे में पुलिस को जानकारी दी। तब थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह व एएसआई कुमार रवि दलबल के साथ पहुंच कर मामले की जांच की तो घटना सही पाया।

उन्होंने बताया कि सभी लोग दिल्ली में रहते हैं। चार माह पहले बेटा की शादी घर से की थी। गृहस्वामी ने बताया कि जेवर, बर्तन सहित अन्य सामग्री की चोरी हुई है। घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करायी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *