नवगछिया।   खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी में रविवार की देर शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट में एक पक्ष के रूपेश यादव उर्फ त्रिवेणी यादव (60) की मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर मृतक की पत्नी कल्पना देवी ने गांव के ही गौरव यादव, सौरव यादव, नित्यानंद यादव, शंकर यादव समेत नौ लोगों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि वह अपने पति के साथ गांव स्थित खेत में मकई का बीज बो रही थी। इसी बीच सभी आरोपी लाठी-डंडे और हथियार के साथ आकर मारपीट शुरू कर दी। हम दोनों वहां से भाग कर अपने घर आए। इसके बाद सभी आरोपी मेरे घर पर आकर मेरे पति को घेर कर मार डाला।

घटना की प्राथमिकी दर्ज कर करते ही थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष मो. नसीम अंसारी ने छापामारी कर नित्यानंद यादव को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकाने पर ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है।

इधर, सोमवार को मृतक का जाह्नवी चौक महादेवपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। बड़े बेटे देवराज भास्कर ने मुखाग्नि दी। घटना के बाद से ही मृतक की पत्नी कल्पना देवी समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *