नवगछिया । नवगछिया आदर्श थाना में पकड़ा हटिया मोड़ के पास बुधवार को बच्चों से भरे टोटो को पिकअप ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में स्कूल से घर लौट रहे कई बच्चे चोटिल हो गए। छात्र प्रिंस को ज्याद चोट लगी जिसका इलाज करवाया गया। टक्कर मारने के बाद पिकअप का चालक गाड़ी लेकर तेजी से भागने लगा।
Total Downloads: 374
उसने साइकिल सवार को भी ठोकर मार दी। इसके बाद लोगों ने पीछा कर मकंदपुर में उसे पकड़ लिया और चालक को पीटकर अधमरा कर दिया। बड़ी मकंदपुर में तैनात ओपी पुलिस घायल चालक को बचाकर लाई। नवगछिया पुलिस ने घायल का अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल चालक शत्रुघ्न कुमार सिंह बाढ़ एनटीपीसी का रहनेवाला है।
उसने बताया कि वह पिकअप से सामान लेकर महेशखूंट, खगड़िया आया था। वहां से दूसरा सामान लेकर मकंदपुर जा रहा था। पकड़ा मोड़ के पास टोटो से टक्कर हो गई। लोगों ने पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस ने आकर जान बचाई। नवगछिया थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने घटना में शामिल दो युवकों को पकड़कर हिरासत में लिया गया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

