नवगछिया । नवगछिया आरपीएफ थाना क्षेत्र के सेमापुर-काढागोला स्टेशन के बीच मंगलवार को डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या राजधानी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने के मामले में बरौनी के डॉग स्क्वायड टीम ने जांच की।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 165
जांच के दौरान नवगछिया रेलवे स्टेशन सहित घटनास्थल का भी निरीक्षण किया गया। नवगछिया आरपीएफ थाना के उप निरीक्षक जयशंकर प्रसाद सहित अन्य आरपीएफ पुलिस जवान घटनास्थल के आसपास पहुंच कर लोगों के बीच जागरूकता के तहत कई जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पत्थरबाजी करना गैर कानूनी है। व्यक्ति को जेल भी जाना पड़ सकता है। इसलिए कभी भी किसी भी चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी ना करें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
