नवगछिया : नवगछिया के बदहाल चल रहे बाजार समिति का अब जीर्णोद्धार होने वाला है। जल्द ही इसके कायापलट की संभावना जगी है। सरकार ने इसके जीर्णोद्धार के लिए राशि स्वीकृत की है।
Total Downloads: 171
नवगछिया बाजार समिति जहां के भंडारगृह में आसपास के आठ जिलों के खाद्यान्न का अनाज स्टॉक करके उसे गंतव्य स्थानों पर भेजा जाता है। बाजार समिति से नवगछिया में रोजाना सैकड़ों से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध होता है लेकिन यहां की बदहाली का खामियाजा मजदूरों को भुगतना पड़ रहा है। मजदूरों ने इसको लेकर कई बार रोना रोया। इसके जर्जर स्थिति को लगातार अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
पिछले दिनों स्थानीय भाजपा नेताओं बिनोद मंडल, मुकेश राणा ने बिहार सरकार के मंत्रियों को स्थिति से अवगत कराया था। इसके बाद यहां के विकास कार्य के लिए बिहार सरकार द्वारा एक करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी थी। बिहार सरकार द्वारा नवगछिया बाजार समिति में मजदूरों के लिए लेबर शेड, स्टाफ रूम, सुरक्षा प्रहरी पोस्ट के निर्माण कार्य सहित शौचालय एवं जल आपूर्ति के लिए करीब 15 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान करते हुए जल्द कार्य शुरू कराने का लक्ष्य रखा गया है।

इस संबंध में नवगछिया बाजार समिति के कर्मचारी बताते हैं कि विभागीय टीम द्वारा नवगछिया बाजार समिति में जरूरतमंद कार्य की समीक्षा की गई थी। इसके बाद यह सभी कार्य नवगछिया में कराने की जानकारी मिली है।
