नवगछिया : स्थानीय बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज में जल्द ही दो बहुद्देश्यीय प्रशाल का निर्माण होगा. सोमवार को कॉलेज पहुंचे कालेज के सचिव डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा ने भवन के ऊपरी तल का निरीक्षण करने और इंजीनियर से सलाह लेने के बाद तत्काल यह निर्णय लिया. इसके साथ ही मौके पर नारियल फोड़ कर काम प्रारम्भ करने का निर्देश भी जारी किया।

Whatsapp group Join

इस दौरान कालेजकर्मियों के बीच प्रसाद के रूप में मिठाई का वितरण भी किया गया. इस मौके पर प्रधानाचार्य मो नईम उद्दीन, शिक्षक प्रतिनिधि राजकिशोर सिंह, शिक्षक संघ अध्यक्ष अनिल यादव, सचिव रामानंद सिंह, वर्सर अनिल मंडल, लेखपाल बिनोदानन्द मंडल, प्रधान लिपिक अशोक कुमार सिंह सहित काफी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद थे.

इस दौरान कालेज के सचिव डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा ने कॉलेज में चल रही कक्षाओं और उसकी उपस्थिति पंजी तथा प्रयोगशाला इत्यादि का भी निरीक्षण कर संतोष जाहिर किया. इसी क्रम में कॉलेज सचिव डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा ने प्रधानाचार्य मो नईम उद्दीन और लेखापाल बिनोदानन्द मंडल तथा प्रधान लिपिक अशोक कुमार सिंह को कई विशेष निर्देश भी दिया. साथ ही बताया कि विधान पार्षद संजीव कुमार सिंह इस कॉलेज के विकास के लिए लगातार प्रयत्नशील बने हुए हैं. उपरोक्त जानकारी कॉलेज के प्रवक्ता राजेश कुमार कानोडिया ने दी.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *