नवगछिया : नप नवगछिया के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बबलू झा को सरेआम गोली मारने की घटना के बाद से नगर परिषद के सभी पार्षद डरे सहमे हुए हैं। सभी एक अज्ञात आशंका से भयभीत हैं। पार्षदों ने बताया कि एक तरफ सरकार घोषणा करती है सुरक्षा के लिए हथियार का लाइसेंस ले,

लेकिन नवगछिया नगर परिषद के कई पार्षदों और पंचायत प्रतिनिधियों का आर्म्स का लाइसेंस आवेदन छह वर्षों से जिलाधिकारी के कार्यालय में धूल फांक रहा है।

पार्षद रहे लोग  कहते है कि आर्म्स के लिए छह साल पहले आवेदन दिए हैं लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। पार्षदों ने जिलाधिकारी से  लंबित हथियार के लाइसेंस को तत्काल निर्गत करने की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....