प्रखंड के बभनगामा के मुखिया प्रतिनिधि मनोज भगत ने गुरुवार की रात कुछ ग्रामीणों संग बाजार में एक ठेला पर कालाबाजारी को ले जा रहे आठ-दस बोरा सरकारी चावल पकड़ा। ठेला चालक से लोगों ने पूछा तो उसने बताया कि यह चावल पैक्स अध्यक्ष इमजाद खां के गोदाम से ला रहे हैं।

Whatsapp group Join

जिसे बाजार में एक दुकान में देना है। मुखिया प्रतिनिधि ने इसकी सूचना नवगछिया एसडीओ व बिहपुर थाना को फोन पर दी। सूचना पर बिहपुर थाना से पुलिस पदाधिकारी के पहुंचने पर वार्ड सात निवासी ठेला चालक रूणदेव महतो भाग गया।

मौके पर एमओ भी पहुंचे। वहीं अधिक रात होने जाने के कारण ठेला समेत जब्त चावल को सुरक्षित थाना लाया गया। शुक्रवार को एमओ अजीत कुमार मौके पर जाकर पैक्स अध्यक्ष के गोदाम की जांच की व कई उपभोक्ताओं से बयान भी लिया। इधर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामले को लेकर अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *