नवगछिया। रंगरा थानाध्यक्ष महताब खा ने गुप्त सूचना के आधार पर कोशकीपुर दियारा में छपेमारी कर देसी शराब बरामद की। वहीं पुलिसवालों ने 2000 लीटर अर्धनिर्मित कच्ची शराब के साथ शराब बनानेवाले उपकरण को नष्ट किया।
Total Downloads: 102
वहीं रंगरा पुलिस ने जिंदाल सिंह के घर से देसी शराब बरामद करते हुए गैस चूल्हा, देकची, सिलेंडर भी बरामद किया। परबत्ता थनाध्यक्ष रामचन्द्र यादव ने अरबिंद कुमार सिंह पिता सियाशरण सिंह खगड़ा को 14 नंबर सड़क पर खगड़ा के पास 600एमएल शराब के साथ गिरफ्तार किया।
नवगछिया निज संवाददाता । खरीक पुलिस ने बुधवार को बिहपुर थाना परिसर पूर्व में बरामद हुए 9 लीटर देशी और 2659.35 लीटर अंग्रेजी शराब का कोर्ट से आदेश प्राप्त कर विनिष्टीकरण किया। यह जानकारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने दी। इस मौके पर उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर चंदन कुमार, प्रशिक्षु दरोगा राहुल कुमार आदि मौजूद थे।

