1200px podanur junction railway station jpg 80

नवगछिया : बरौनी – कटिहार पैसेंजर ट्रेन पर सहरसा जिले के एक रेल यात्री को नशा खुरानी गिरोह ने सदस्यों ने नशीला पदार्थ खिला कर सभी सामानों को गायब कर दिया है. नवगछिया रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने रेल यात्री को बेहोशी की अवस्था मे पैसेंजर ट्रेन से उतारकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया है. रेल यात्री की पहचान सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी दीनानाथ झा उर्फ पंकज झा के रूप में की गयी है.

शुक्रवार को दोपहर बाद तक दीनानाथ झा के परिजन नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंच गए थे. जानकारी मिली है कि दीनानाथ झा पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से सहरसा आ रहे थे. इसी क्रम में वह बरौनी स्टेशन पर उतरा था और यहां से पैसेंजर ट्रेन पकड़ कर नवगछिया के रास्ते सहरसा जाने वाला था. अर्ध बेहोशी की हालत में दीनानाथ झा ने बताया कि बरौनी रेलवे स्टेशन पर वह टिकट लेकर पैसेंजर ट्रेन पर सवार हो गया.

ट्रेन एक वेंडर से चाय लिया था, जिसे पीने के बाद वह सो गया. दीना नाथ झा ने बताया कि उसका सारा सामान गायब है. लेकिन उसके पास क्या-क्या था यह बताने में दीनानाथ सक्षम नहीं है. नवगछिया राजकीय रेल थाने की पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *