बिहपुर : नारायणपुर एनएच 31 चौक पर रविवार की रात्रि धर्म रथ बस के चालक और उपचालक से नारायणपुर के एक यात्री ने किराया को लेकर मारपीट करके घायल कर दिया। बस चालक बेगूसराय का सुनील कुमार शर्मा एवं उपचालक राजकुमार बताया जाता है।
Total Downloads: 199
जख्मी हालत में उसने एनएच 31 पर बस को छोड़कर भवानीपुर थाना पहुंचकर अपनी जान बचाई। घटना को लेकर चालक एवं उपचालक में बताया कि यात्री नारायणपुर के लिए बस पर चढ़ा। नारायणपुर चौक एनएच 31 पर उतरने के बाद करीब बीस की संख्या में लाठी लेकर कई लोग वहां पहुंच गए और अचानक मारपीट करने लगा। जिससे बस का अगला शीशा टूट गया और दोनों जख्मी हो गए।
चालक और उपचालक ने बताया कि रात होने के कारण मारपीट में जो भी आया था उसमें से किसी को वह नहीं पहचानता है। इस विरोध में बस चालक ने नारायणपुर एनएच 31 पर बस को तिरछा लगाया। इसके बाद बीस मिनट तक एनएच 31 पर आवागमन बाधित रहा। बस में सवार सभी यात्री डर के मारे नीचे उतर गए और अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए काफी परेशान दिख रहे थे।

बस में खगड़िया पसराहा,मानसी,मुंगेर आदि जगहों के यात्री थे। बीस मिनट के बाद भवानीपुर पुलिस ने जब हस्तक्षेप किया तो बस में सभी सवारी को बैठाकर गंतव्य की ओर रवाना कर दिया। घटना के बारे में पुलिस ने चालक और चालक से जानकारी लिया है। भवानीपुर पुलिस घटना के बारे में जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
