नवगछिया : विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर एक हाइवा के खड़े ट्रक से टकरा जाने से भीषण दुर्घटना घटी. हाइवा के चालक राकेश राय की तुरंत मौत हो गई, जबकि उनके भाई और हाइवा के चालक सिंटू राय गंभीर रूप से घायल हो गए।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 546

हाइवा बांका से बालू लेकर कुरसेला के भटगामा जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ. राकेश राय की मौके पर ही मौत हो गई और सिंटू राय को इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल ले जाया गया.

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा गया और उसके बाद उसे परिवार को दे दिया गया। राकेश राय, जिनकी आरती कुमारी से शादी को कुछ महीने  हुआ था । परिवार इस नुकसान से दुखी है और पुलिस घटना की जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *