नवगछिया – कुमार स्मृति, फारबिसगंज टेट हाईवे 77 पर गोपालपट्टी चौक के समीप गुरुवार दोपहर तीन बजे एक गिट्टी लोडेड हाईवा ट्रक की चपेट में आने से भागलपुर निवासी दो सगे भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों भाई बहन की ससुराल से दो बच्चों के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। दोनों बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हैं पर खतरे से बाहर है। विरोध में स्थानीय लोगों ने स्टेट हाईवे को दो घंटे के लिए जाम कर दिया। पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

नवगछिया के तीनटंगा रंगरा निवासी सदानंद महतो और किशोर महतो बहन की ससुराल से बाइक से घर लौट रहे थे। साथ में सदानंद महतो का पुत्र रौशन (4) और किशोर (2) भी था। गोपालपट्टी चौक के समीप एसएस 77 पर कुरसेला की ओर से तेज रफ्तार से आ रहा अनियंत्रित हाईवा बाइक सवार को ठोकर मारते हुए पलट गया। हाइवा के पलटने से बाइक पर सवार सदानंद और किशोर गिट्टी के नीचे दब गये। इससे दोनों भाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं बाइक पर बैठे दोनों बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गये। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल बच्चों को फलका स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों बच्चे खतरे से बाहर हैं। घटना की सूचना पाकर फलका थाना पुलिस और पोठिया ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जेसीबी मंगवाकर लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शव गिट्टी के नीचे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *