ट्रेन के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर आधी रात को राजेंद्रनगर बांका इंटरसिटी ट्रेन रोकी नहीं तो एक बड़ी घटना घट जाती।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

दरअसल जमालपुर-किऊल रेलखंड पर धनौरी और उरैन स्टेशन के बीच बुधवार की देर रात दो बजे पटरी पर बने अवैध रास्ते को क्रॉस करने के दौरान बालू लदा एक ट्रक फंस गया। इसी दौरान राजेंद्रनगर टर्मिनल से चलकर बांका आ रही 13242 डाउन राजेंद्रनगर बांका इंटरसिटी दैताबांध पहुंच गई। ट्रेन के ड्राइवर ने पटरी पर ट्रक फंसा देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी नहीं तो एक बड़ी घटना घट जाती। उधर ट्रक के पटरी पर फंसते ही अप/डाउन की पटरियां जाम हो गई और दो घंटे तक छह गाड़ियां जहां तहां रुकी रहीं।

घटना की सूचना मिलते ही धनौरी और उरैन स्टेशनों से हेडक्वार्टर कंट्रोल की घंटियां बजनी शुरू हो गयीं। आनन फानन में प्रशासन से अप/डाउन की ट्रेनों का परिचालन ठप कर दिया। सूचना पर आरपीएफ पदाधिकारी और जवान घटनास्थल पर पहुंचे और करीब दो घंटे के बाद किसी तरह ट्रक को पटरी से हटाया गया। इस दौरान 13484 डाउन फरक्का एक्सप्रेस को उरैन तथा 13415 अप मालदा पटना इंटरसिटी ट्रेन को धनौरी स्टेशन पर खड़ी रहीं। इससे यात्रियों को काफी फजीहत झेलनी पड़ी। हालांकि सुबह करीब चार बजे राजेंद्रनगर बांका इंटरसिटी, फिर फरक्का और मालदा पटना इंटरसिटी को रवाना किया गया। जबकि इसके पीछे जमालपुर किऊल पैसेंजर ट्रेन सहित अन्य ट्रेनें जमालपुर, दशरथपुर, धरहरा और रतनपुर में रुकी रही।

आरपीएफ इंस्पेक्टर सुजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ पदाधिकारी व जवान घटनास्थल पर पहुंचे और बालू लदे ट्रक को रात में ही किसी तरह पटरी से हटा लिया गया। उन्होंने कहा कि दैताबांध में गैर कानूनी तरीके से आम रास्ता बना दिया गया है। पटरी और सड़क का एक लेवल है। बीते दो साल से अबतक करीब 10 घटनाएं हो चुकी है। रेल विभाग के आदेश पर हर बार रास्ते को बंद कर दिया जाता है और स्थानीय ग्रामीण इसे खोल देते हैं। इसबार रास्ता बंद करने को लेकर प्रशासन सख्त है। स्थानीय पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग मिला तो यह रास्ता हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा।

डीआरएम तनु चंद्रा ने बताया कि दैताबांध की पोल संख्या 369/1-2 मौत का बांध बन चुका है। हरबार रेल प्रशासन द्वारा दैताबांध का रास्ता बंद कर दिया जाता है, बावजूद इसके फिर ग्रामीण इसे खोल देते हंै। लखीसराय के सिविल एरिया के एसपी और डीएम से गुजारिश की गई है कि इस अनधिकृत रास्ते को बंद करने में सहयोग करें।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights