मड़वा गांव के समीप एनएच 31 पर सोमवार की देर रात करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की जान चली गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और एक युवक भागकर घर पहुंच गया और घटना की जानकारी दी। मृत युवक की पहचान खरीक थानाक्षेत्र के तुलसीपुर वार्ड नंबर 13 निवासी सूर्यनारायण यादव के 28 वर्षीय पुत्र चंदन यादव के रूप में हुई।

पुलिस ने घायल युवक अंकित यादव को इलाज के लिये बिहपुर सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। बाइक पर बैठा तीसरा युवक बंटी कुमार सकुशल घर पहुंच गया।

जानकारी के अनुसार मृत युवक की मां कलावती देवी मरणासन्न अवस्था में थी। युवक बाइक पर दो दोस्तों के साथ देर रात अपने बहन सरिता देवी को इसकी सूचना देने नारायणपुर जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। युवक आर्मी व बिहार पुलिस में जाने की तैयारी कर रहा था। इसकी सूचना पर बहन सरिता, बहनोई नवीन यादव समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचकर दहाड़ मारकर रो रहे थे ।

युवक चार भाइयों सिकंदर यादव, हाकिम यादव, संजय यादव में सबसे छोटा व होनहार था। उधर झंडापुर ओपी प्रभारी हरिशंकर कश्यप, दारोगा डीएन दास, मुंशी मोहम्मद राहबुद्दीन, चौकीदार शंकर पासवान मौके पर पहुंच गये और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *