नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के बाबा बिशु राउत सेतु पथ पर मधेपुरा के चौसा से आम अनलोड करके नवगछिया की ओर आ रहे बंगाल के आसनसोल निवासी पीकअप चालक से अपराधियों ने 2 एंड्राइड मोबाइल छीन लिया है.

बंगाल के आसनसोल निवासी पिकअप चालक तौफीक आलम ने कहा कि बाबा विशु राउत सेतु पथ के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने ओवरटेक करके उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट की.

इस दौरान अपराधियों ने उसका दोनों मोबाइल छीन लिया. चालक ने मामले की सूचना नवगछिया पुलिस को दी है. घटना की बाबत नवगछिया के थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *