बिहपुर । प्रखंड के एक गांव से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है। इसको लेकर पिता ने बिहपुर थाने में केस दर्ज कराया है। उसमें सूरज कुमार सिंह उर्फ नीरो एवं उसकी माता को नामजद आरोपी बनाया गया है।

आरोप में बताया है कि 20 फरवरी की रात हमलोग घर में सोए हुए थे। मेरी अपहृत बेटी छोटी बहन के साथ सोई थी। मेरा बेटा भी भागलपुर में था। इसी का फायदा उठाकर उपरोक्त नामजद बहला फुसला कर लेकर भाग गया। मेरी बेटी नवम वर्ग में पढ़ती है। उसका माता पिता सब जानते है।

बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया मामले को दर्ज कर पड़ताल की जा रही हैं । जल्द ही अपहृत लड़की को बरामद कर लिया जायेगा।

पत्नी की गुमशुदगी को लेकर पति ने दर्ज कराया केस

बिहपुर । प्रखंड के एक गांव से पत्नी की गुमशुदगी को लेकर बिहपुर थाने में केस दर्ज कराया हैं। इसमें उसने मधुबनी जिले के अकोढ गांव निवासी चापानल मिस्त्री श्याम यादव को नामजद आरोपी बनाया हैं। अपने आरोप में बताया की मेरी पत्नी 15 दिनों से लापता है।

पत्नी की खोजबीन के दौरान पता चला की मेरी पत्नी को उपरोक्त नामजद ने अपने घर में जबरन रखा हुआ है। मेरी पत्नी ने एक सप्ताह पहले फोन कर बताया की उसे मारपीट कर रूम में बंद कर रखा जाता है। कभी कहता है मार देंगे, कभी कहता है बेच देंगे। वह कभी भी मेरी पत्नी की हत्या कर गायब कर सकता है।

बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी गई है। मामले की जांच का जिम्मा दारोगा रमेश कुमार को दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *