नवगछिया। कदवा ओपी थाना क्षेत्र के मिलन चौक और गोला टोला चौक के बीच एक बुजुर्ग साइकिल सवार को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें खरीक थाना क्षेत्र के मारड़डीह से आ रहे मधेपुरा के पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मरवाही गांव निवासी साइकिल सवार रामस्वरूप ऋषिदेव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के तुरंत 112 नंबर की पुलिस ने उन्हें उठाकर मिलन चौक समीप एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 376
वहीं बाइक सवार भी आंशिक जख्मी हुआ। हादसे के बाद मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत लौआलगान गांव निवासी बाइक सवार लोगों को चकमा देकर भाग निकला।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
