नवगछिया : सोमवार की शाम बाइक सवार दो लोगों को अनियंत्रित गति से आ रही एक बेकाबू ट्रक ने और रौंद डाला. जिससे कि बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे में बैठे मृतक के दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना की सूचना पर पहुंची रंगरा पुलिस द्वारा गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे समीप के रंगरा पीएचसी पहुंचाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों द्वारा उसे स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया गया. जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

घटना रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा चौक के समीप एनएच 31सड़क मार्ग की बताई जा रही है। घटना के शिकार हुए मृतक की पहचान कटिहार जिले के कोढा थाना क्षेत्र अंतर्गत डहरा गुंजरा निवासी अभिषेक कुमार सिंह(23) पिता घनश्याम सिंह के रूप में की गई है. जबकि घायल की पहचान नवगछीया पुलिस जिले के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरली चंद्रखरा निवासी नंदलाल मंडल (28) पिता मैनेजर मंडल के रूप में की गई है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार मृतक रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली चन्द्रखरा स्थित अपने नाना रिटायर्ड दरोगा सकलदीप सिंह के घर पर रहकर पढ़ाई करता था. मृतक के पिता घनश्याम सिंह रेलवे में नौकरी करते हैं. अभिषेक अपने पिता का इकलौता पुत्र था. वह अपने तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था. दो बहने उनसे छोटी हैं. बताया जाता है कि सोमवार की शाम अभिषेक मुरली स्थित ननिहाल से अपने दोस्त नंदलाल मंडल के साथ डहरा गुजरा स्थित अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान रंगरा चौक के समीप हादसे का शिकार हो गए.

दुर्घटना के बाद लाश को अपने कब्जे में लेकर रंगरा पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया. इसके बाद मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई. मृतक के परिजन भी सूचना मिलने के बाद नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. अपने इकलौते पुत्र की दुर्घटना में मौत के बाद मृतक के घर के अलावे मुरली स्थित ननिहाल में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet