नारायणपुर प्रखंड के बीरबन्ना आनंदबाग के पास एनएच-31 पर आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे चार बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों पर हत्या, लूट, मारपीट आदि के मामले कई थानों में दर्ज हैं।

भवानीपुर थाना में गुरुवार को नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि बदमाश लूटपाट की घटना को अंजाम देने के लिए खड़े थे। इसकी सूचना पाकर एक टीम गठित कर कार्रवाई की गयी। इसमें बलहा के कुख्यात रंजीत यादव सहित गिरोह शंकर यादव, ऋतुराज यादव व जियालाल सिंह पकड़े गये।

बदमाशों के पास से तीन कट्टा, सात गोली व मोबाइल बरामद किया गया। सभी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। आरोपी रंजीत पर दो हत्या, लूट, रंगदारी मांगने, गोलीबारी, छेड़छाड़ में मारपीट सहित 10 मामले दर्ज हैं। शंकर यादव हाल में जेल से बाहर आया था। इस पर भी लूटपाट, हत्या, गोलीबारी करने का आरोप है। ऋतुराज यादव पर लूटपाट, मारपीट व गोलीबारी का और जियालाल सिंह पर मारपीट व चोरी का आरोप है। छापेमारी टीम में भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार, बिहपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, एएसआई सुभाष यादव सहित जवान शामिल थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *