नवगछिया। नवगछिया बाजार में इनदिनों एंकर कम्पनी का नकली सामान की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। शुक्रवार को कंपनी के फील्ड ऑफिसर कोलकाता निवासी विशाल मंडल ने नवगछिया पुलिस की सहायता से स्टेशन रोड के न्यू जय बाबा विश्वकर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स में छापेमारी कर 80 डब्बा नकली एंकर का बिजली तार बरामद किया। बरामद तार की कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी दुकानदार ललन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।
Total Downloads: 102
कंपनी के फील्ड ऑफिसर ने बताया कि कंपनी का नकली सामान बेचने की शिकायत पर छापेमारी की गई थी। जिसमें 80 बक्सा बिजली तार बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि असली तार के बक्से की कीमत लग्भग 1100 रुपये है जबकि नकली तार का बक्सा 350 रुपये में मिलता है और बाजार में 850 रुपये में बेचा जाता है।
उन्होंने बताया कि नकली तार से घरों में वायरिंग से शार्ट सर्किट में आग लग जाती है। थानाध्यक्ष ने बताया कि नकली सामान बेचने के मामले में कॉपी राइट के तहत फील्ड ऑफिसर के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

