तमाम सख्ती के बावजूद नवगछिया नगर में लॉकडाउन का पालन नहीं हो पा रहा है। सुबह-शाम लगने वाली भीड़ को देखते हुए नगर की राशन दुकानों के खुलने के समय में प्रशासन ने बदलाव किया है। एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि नगर की राशन दुकानें जो पहले सुबह सात बजे से दस बजे तक खुलती थीं, अब वह दुकानें सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक खुलेंगी। इसके अलावे खाद बीज की दुकानें सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक खुलेंगी। मुख्य सड़कों पर ठेले पर सब्जी विक्रेताओं द्वारा ठेला लगा दिया जाने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि सड़कों पर ठेला लगाकर सब्जी नहीं बिकेगी।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सब्जी विक्रेताओं के किए राजेंद्र काॅलोनी स्थित मैदान व उच्च विद्यालय मैदान निर्धारित किया गया है। सब्जी विक्रेता वहीं दुकान लगाकर सब्जी बेचेंगे। इसके अलावे लोगँ के ऑर्डर पर होम डिलीवरी दे सकते हैं। उधर, अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दूसरे राज्यों से आए मजदूरों की लगातार जांच के क्गुरम में गुरुवार को बाहर से आए 100 मजदूरों की जांच की। टीम सभी को तत्काल 14 दिनों तक एहतियात बरतने को कहा है।

बिना इजाजत भागे लोग तो नपेंगे एचएम और चौकीदार

खरीक: प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में संदिग्धों को रखने के लिए लोकल प्रशासन सख्त हो गया है। सभी सेंटरों से संबंधित स्कूल के एचएम व चौकीदार की तैनाती की गई। इन दोनों के ऊपर संदिग्ध व उक्त सेंटर की निगरानी के लिए सारी जिम्मेदारी सौंपी गई। बीडीओ सुधीर कुमार ने एक पत्र जारी कर उक्त सेंटर पर एचएम व चौकीदारों 24 घंटे सेंटर में उपस्थित रहकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने को कहा है।

बीडीओ ने कहा कि यदि किसी भी सेंटर से बगैर सूचना के एक भी संदिग्ध भागा तो वहां तैनात एचएम व चौकीदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कीमत पर ऐसी लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। बीडीओ ने आमलोगों से भी मदद करने की अपील की है।उधर, प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में पंचम वित्त आयोग निधि की राशि खर्च कर सभी आवश्यक सुविधाओं से लैस किया गया है। इसके लिए बीडीओ ने एक पत्र जारी कर प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया व पंचायत सचिव को आवश्यक निर्देश दिया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet