नवगछिया बाजार में शनिवार की शाम दुकान के सामने बाइक खड़ी करने पर एक दारोगा ने ग्राहक की पिटाई कर दी। दारोगा ने पहले ग्राहक से बाइक की चाबी मांगी, नहीं देने पर अभद्र व्यवहार किया और उसे चांटा जड़ दिया। इसके बाद बाइक की चाबी लेकर एक सिपाही से थाना भिजवा दिया। इस दौरान दुकानदार से भी दारोगा ने बकझक की।
Total Downloads: 102

इतना ही नहीं घटनास्थल से आगे सड़क के दूसरी ओर एक पत्रकार की बाइक लगी थी। इस पर एक अन्य दारोगा ने कहा कि आप बाइक यहां क्यों लगाए हैं? नवगछिया थाना की पेट्रोलिंग जीप महाराज जी चौक से पोस्ट ऑफिस की तरफ जा रही थी। जीप के आगे जुगाड़ गाड़ी चल रही थी। जिससे पुलिस जीप आगे नहीं बढ़ पा रही थी। इसी वजह से पुलिस ने ग्राहक की पिटाई कर दी। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा की मामले की जांच की जाएगी।