नवगछिया बाजार के व्यवसायी इनदिनों चोरों के रहमो-करम पर हैं। बाजार में विगत दिनों हुई चोरी की घटना के बाद एक भी चोरों की गिरफ्तारी नहीं होने से उनका मनोबल बढ़ा हुआ है। नौ बजे शाम से ही बैखौफ चोर लाठी लेकर बाजार में घूमते हैं और चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। हाल में चोरी की घटना के बाद सीसीटीवी में चोरों की तस्वीर आने के बाद चोर अब सीसीटीवी को ही अपना निशाना बना रहे हैं।

बुधवार रात्रि के दस बजे दो चोर हाथ में डंडा लेकर गणेश कॉम्प्लेक्स में लगे सीसीटीवी को तोड़ने में लगे हुए थे। सीसीटीवी के सामने अपने चेहरे को ढकने का प्रयास भी कर रहे थे। इसके बाद चोरों ने आगे बढ़कर एक और कैमरे को तोड़ने का प्रयास किया। फिर वहीं बैठकर आराम से सिगेरट पीते नजर आएं। इस दौरान सड़क पर किसी के आने की आहट सुनाई देते ही चोर लाठी को नाला में छुपा देते थे। दोनों चोर पोस्टआफिस की ओर से कॉम्प्लेक्स की ओर आए थे। चोरों की पूरी गतिविधि कैमरे में कैद हो गई है, जिसे गुरुवार की सुबह व्यवसायियों ने देखा, वीडियो देखने के बाद व्यवसायी डरे सहमें हैं।

14 लाख रुपए के गहने की चोरी में भी नहीं हुई है गिरफ्तारी

चोर जहां पर सीसीटीवी तोड़ रहे थे वहीं पर बीते दिनों ज्वेलरी की दुकान में पौने नौ बजे ही चोरों ने 14 लाख की ज्वेलरी चोरी की घटना को अंजाम दिया था, लेकिन आज तक पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है। पुलिस की नाकामी से चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है जिससे शाम ढलते ही वह चोरी की घटना को अंजाम देने में लग जाते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *