नवगछिया : नवगछिया बाजार इनदिनों ठगों का सेफ जोन बनता जा रहा है। बाजार में अब ई पेमेंट से ठगी किये जाने से दुकानदार दहशत में हैं। गुरुवार की संध्या समय बाजार के मेन रोड स्थित विक्रम ज्वेलरी में ठगों ने 31,500 रुपये की ज्वेलरी ख़रीदारी की और ई पेमेंट में ठगी कर फरार हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद भागते हुए ठग का चेहरा सीसीटीवी में साफ दिख रहा है।

विक्रम ज्वेलरी के बिक्रम भूडोलिया ने बताया कि गुरुवार की संध्या समय उसके दुकान पर एक दाढ़ी वाला युवक आया और पहले जूता देखने लगा। उसके बाद उसने 31,500 रुपये की अंगूठी खरीदी और ई पेमेंट करने के लिए मोबाइल नंबर लिया। कुछ देर के बाद उसके मोबाइल पर 31,500 रुपये का कैश डिपॉजिट का मैसेज आया। मैसेज आते है वह जेवरात लेकर चला गया। उसके दुकान से निकलते ही मेरा मोबाइल ऑफ हो गया, जबकि मोबाइल चार्ज था। जब मैंने दोबारा मोबाइल ऑन किया तो मोबाइल में मैसेज नहीं था और पैसे डिपॉजिट नहीं हुए थे।

मैं दौड़कर उसके पीछे गया, लेकिन वह बाजार में कहीं नजर नहीं आया। मैंने बैंक फोनकर पूछा तो बताया गया कि आपके अकाउंट में पैसा ट्रांसफर ही नहीं हुआ है। दुकानदार ने बताया कि आने के बाद खरीदारी के समय उसने सी चार्जर मांगा और मैंने देखा कि उसके मोबाइल के डीपी में डबल पिस्टल लिए हुए फोटो लगा था। सीसीटीवी में उसको दुकान से निकल कर भागते हुए देखा गया। इस संबंध में नवगछिया थाना में अज्ञात ठग के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *