बिहपुर : बभनगामा में बाबा गणिनाथ पूजनोत्सव को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय मंत्री व बाबा गणिनाथ मंदिर के संरक्षक निरंजन साह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बताया गया कि बाबा गणिनाथ पूजनोत्सव 3 दिसंबर को खरीक में मनाया जाएगा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 83
कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा गणिनाथ मंदिर के अध्यक्ष दिनेश बाबू करेंगे। कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष शंकर साह व निरंजन साह होंगे। बैठक में सम्पूर्ण वैश्य समाज के बिहार संरक्षक सुरेश कुमार, मिथलेश साह, सुबोध मुखिया, अरविंद साह, राजेश साह व महेश साह मौजूद थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
