बिहपुर प्रखंड के मड़वा गांव स्थित बाबा बज्रलेश्वरनाथ को सावन की दूसरी सोमवारी पर जलार्पण करने के लिए रविवार को 30 हजार से अधिक डाक बम अगुवानी घाट से गंगा जल लेकर रवाना हुए। ये डाक बम 40 किमी की दूरी तय कर सोमवार की सुबह बज्रलेश्वरधाम पहुंचेंगे। इधर, दूसरी सोमवारी पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ की संभावना को देखते हुए पुलिस- प्रशासन भी अलर्ट है।
मंदिर कमेटी सह मेलाध्यक्ष मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय ने बताया कि कमेटी के सदस्यों के साथ झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार पुलिस बल के साथ विधि व्यवस्था की निगरानी में सक्रिय हैं।

