नवगछिया। बाल दिवस के अवसर पर बाल भारती विद्यालय में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पं. नेहरू के चित्र पर प्राचार्य नवनीत सिंह और प्रशासक देव प्रसाद सिंह ने पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशासक देव प्रसाद सिंह ने बच्चों के चरित्र निर्माण पर बल दिया।
Total Downloads: 83
विद्यालय में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं बच्चों ने कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम में दीपक गुप्ता, राजेश झा, निखिल चिरानियां, सतीश झा, वागीश झा, ब्रजेश ठाकुर, त्रिभुवन चौधरी, सुरुचि सिंह, पूनम मवंड़िया, ममता सिंह, मधुलिका कुमारी, प्रिंस कुमार, सुमित ठाकुर, पुरुषोत्तम कुमार आदि ने सहयोग प्रदान किया।

