नवगछिया : बाल भारती विद्यालय में 1 नवंबर से 7 नवंबर तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। इस सम्बन्ध में मारवाड़ी विवाह भवन में प्रेस वार्ता हुई।
कोलकाता से आए परम पूज्य बाल व्यास पंडित श्रीकांत जी शर्मा भागवत कथा का सुनाएँगे।

कार्यक्रमानुसार पहली नवंबर को सुबह 9:15 बजे मारवाड़ी विवाह भवन से कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें समाज के प्रबुद्ध लोग एवं महिलाएं शामिल होंगी। इसी दिन दोपहर 2 बजे से कथा प्रारंभ होगी। रोजाना दोपहर 2 से शाम 6 तक कथा सुनाई जाएगी।

मुख्य यजमान राजेंद्र कुमार यादुका और अमित यादुका के साथ सुभाष चंद्र वर्मा, रमेश चौधरी, कमल टिबरेवाल, रवि केजरीवाल, संतोष अग्रवाल, राजेश सराफ, गोविंद केडिया, विजय शर्मा, सौरव गांगुली उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संजय यादुका, सोनू शर्मा, अजय शर्मा, मुकेश यादुका, दयानंद यादुका, श्रवण यादुका, अरुण न्यादुका, मनोज चौधरी, शंभु रूंगटा, मनोज अग्रवाल, किशन यादुका सहित कई भागवत प्रेमी उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *